उठो जवानों जाग उठो अब ….

Posted by
|

उठो जवानों जाग उठो अब , अग्नि परीक्षा आई है |
समृद्ध संपन्न राष्ट्र बनाने , की पुकार अब आई है ||

भारत माता मलिन हो रहीं, प्रतिद्वन्दी भर रहे हैं तान |
शंखनाद अब कर विकास का, दिखा विश्व को अपनी शान ||

आतंकवाद के साए में , भय की दुर्गन्ध आई है |
महगाई की मार ने भी , जन जन को तरपाई है ||

अपनी सभ्यता भूल रहे हम , पश्चिम की परछाई में |
बेरोजगारी और गरीबी , सर्वत्र कहर बरपायी है ||

ज्ञान की गंगा में बहकर तुम , सागर तट तक साथ चलो |
सम्पूर्ण राष्ट्र को सींचकर , जन – जन का कल्याण करो ||

जय हिंद | जय भारत ||

Add a comment