भारतीय अस्मिता का शुभ प्रतीक यह तिरंग ,
शक्ति शौर्य वीरता का शुभ प्रतीक यह तिरंग |
उर्ध्व रंग केसरी कह रहा हमे पुकार ,
उत्सर्ग कर दो देश पर सर्वस्व प्राण भी निसार |
एकता अखंडता का शुभ प्रतीक यह तिरंग ,
शक्ति शौर्य वीरता का शुभ प्रतीक यह तिरंग |
श्वेत रंग मध्य में दे रहा यही संदेश ,
सत्य से भरें हृदय शांतिमय हमारा देश |
शुचिता और सहिष्णुता का शुभ प्रतीक यह तिरंग ,
शक्ति शौर्य वीरता का शुभ प्रतीक यह तिरंग |
मध्य ही सजा हुआ गहरा नीला धर्मचक्र ,
चतुर्विंशति अराओं से निरत सजाये नव दिवस |
ऋत नियम नित्यता का शुभ प्रतीक यह तिरंग ,
शक्ति शौर्य वीरता का शुभ प्रतीक यह तिरंग |
हरित रंग अध भरे हरा भरा हमारा देश ,
आह्लाद से भरे कृषक लहलहाते अपने खेत |
सम्रद्धि सम्पन्नता का शुभ प्रतीक यह तिरंग ,
शक्ति शौर्य वीरता का शुभ प्रतीक यह तिरंग |
Add a comment